हरिद्वार । बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को रेल से लाने के लिए प्रदेश सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके तहत आज 1207 प्रवासियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन पुणे से हरिद्वार पहुंची। आज दोपहर बाद ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एक बार में एक बोगी में बैठे प्रवासी यात्रियों को निकाला गया। यहां ज़िला, रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्वास्थ्य विभाग के बीस काउंटर चलाए जा रहे है। प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 20 टीमें तैनात की गई हैं। अगले तीन दिनों में प्रदेश सरकार कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में फंसे लोगों को भी रेल से लाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार तक उत्तराखंड आने के लिए 193064 प्रवासियों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया था। प्रत्येक दिन इस संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश सरकार अभी तक अन्य राज्यों से 34 हजार से अधिक प्रवासियों की सकुशल घर वापसी करा चुकी है। प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आने के लिए पांच हजार प्रवासियों को पास जारी किए गए हैं। अगले तीन दिनों में राजस्थान से 1200 यात्रियों को बसों से उत्तराखंड लाने की योजना है।अपने वाहनों से आने के लिए तेजी से ई-पास जारी होंगे सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि जो लोग अपने वाहनों से उत्तराखंड आना चाहते हैं, उन्हें तेजी से ई-पास जारी किए जा रहे हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज